शहीद जवानों की स्मृति में नगर के प्रमुख मार्गों पर कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने देश के वीर सपूतों को नमन किया और उनकी शहादत को याद किया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हम सभी को राष्ट्रसेवा और एकता की भावना को बनाए रखना चाहिए।
